फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रखेगी अकेले रहने वाले बुजुर्गों का ध्यान

Tue, 31 Jul 2018 01:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले की पुलिस अब अपने क्षेत्र के अकेले रहने वाले बुजुर्गों का खास ध्यान रखेगी। उनकी सूची बनाकर मुलाकात करती रहेगी और समस्याओं का निस्तारण करेगी। महीने में दो बार थानेवार उनके साथ बैठक भी की जाएगी। हर थाने पर एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें थानेवार बुजुुर्गों के साथ होने वाले अपराधों की ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। थाने पर जाने वाले अधिकारी इस रजिस्टर का निरंतर निरीक्षण करेंगे। एसएसपी भी हर महीने के दस तारीख को रजिस्टर पर दर्ज अपराधों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने सोमवार को सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सूची तैयार कराने का निर्देश दया। एसएसपी का मानना है कि बच्चों के पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण अकेले रह रहे बुजुर्गों के साथ घटनाएं हो जातीं है। प्रयास ऐसी घटनाओं को रोकने का है।

बुजुर्गों की सुरक्षा के लिहाज से निर्देश दिया गया है। इससे पुलिस और जनता के बीच की दूरी मिटेगी और उनकी सुरक्षा भी हो पाएगी। थानेवार उनके साथ कम से कम दो बार मीटिंग करने का निर्देश दिया गया है। - शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें