गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जुलाई को गोरखपुर आएंगे। उनके यहां दोपहर बाद पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री 150 करोड़ से ज्यादा की करीब 15 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। वह 16 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे लखनऊ लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज, पीपीगंज समेत सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उधर, शासन के अफसरों ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियां जांचीं।
मुख्यमंत्री का अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं जारी हुआ है, मगर जिला प्रशासन को मिली सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री 15 को दोपहर तीन से चार बजे तक पीपीगंज की जगह बनाए गए नए ब्लाक भर्रोहिया का शिलान्यास व भूमि पूजन तथा जनसभा करेंगे। शाम को प्रशासन, पुलिस के अफसरों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंदिर में बैठक करेंगे। 16 की सुबह मंदिर में जनसमस्याएं सुनने के बाद योगी मेडिकल कॉलेज जाएंगे। वह वहां मॉडयूलर ओटी, तीन महीने के रिकार्ड समय में बनकर तैयार हुए 79 बेड वाले डी फेब्रिकेटेड वार्ड, रैन बसेरा, पिंक टॉयलेट, परिसर की सड़क समेत दर्जन भर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
शिलान्यास
16.50 करोड़ रुपये से कंपोजिट रिजनल सेंटर का (मेडिकल कॉलेज)
125 बेड के रैन बसेरा के निर्माण कार्य का (मेडिकल कॉलेज)
12 करोड़ से होने वाले इलेक्ट्रानिक सुरक्षा कार्य, फ ायर हाइड्रेंट सिस्टम अपग्रेडेशन कार्य का (मेडिकल कॉलेज)
10 वार्डों के रिनोवेशन कार्य का (मेडिकल कॉलेज)
लेबर कांपलेक्स के निर्माण का
38.50 करोड़ से बनने वाले रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का (मेडिकल कॉलेज)
लोकार्पण
7.50 करोड़ रुपये से 79 बेड के फैब्रिकेटेड वार्ड का (मेडिकल कॉलेज)
108 बेड के रैनबसेरा का (मेडिकल कॉलेज)
500 किलोवॉट के सोलर पावर प्लांट का (मेडिकल कॉलेज)
20 सीटेड शौचालय और महिलाओं के लिए बने 5 सीटेड पिंक टॉयलेट का (मेडिकल कॉलेज)
06 मॉड्यूलर ओटी वार्ड 11, कार्डियोलॉजी और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी वार्ड के उच्चीकरण का (मेडिकल कॉलेज)