फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के लिए देनी होगी और फीस

Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हज सब्सिडी
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले से 2018 की हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को विभिन्न सुविधाओं के लिए अब और फीस देनी होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि परिवहन सेवा के तौर पर बस किराया में 43.68 सऊदी रियाल, अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन का किराया 150 सऊदी रियाल, मिना खेमों में बेड की सुविधा के लिए 147 सऊदी रियाल, जोहफ ा कैटेगरी के लिए 31 रुपये, रिपीटर हज यात्रियों के लिए 619 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


यानी ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों को 7750 और अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों को 7150 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे । वहीं जिन हज यात्रियों ने अदाही कूपन का चुनाव किया है उन्हें पूर्व निधारित रुपये 8000 के स्थान पर 8508 जमा करने हैं। वाराणसी इम्बारकेशन के हज यात्रियों को एयपोर्ट टैक्स के तौर पर 850 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

उन्होंने बताया कि हज यात्री 10 जुलाई 2018 या उससे पूर्व हज कमेटी ऑफ इंडिया के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 32175020010 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406009 में अवश्य जमा कर दें। इसके बाद ही उनकी उड़ान की तिथि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें