फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट पुल के पास सराफ से 16 लाख की लूट

Tue, 01 May 2018 01:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट पुल के पहले तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सोमवार की देर शाम सराफ कारोबारी से करीब 14 लाख कीमत के जेवरात, 70 हजार नकदी और बाइक लूट ली। कारोबारी ने आधे घंटे बाद लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी विनय सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। देर रात कारोबारी की तहरीर पर तिवारीपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


राजघाट थानाक्षेत्र के तुर्कमानपुर, बर्फखाना निवासी राजू वर्मा की एकला बाजार श्रृंगार ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार की शाम वे रोजाना की तरह दुकान बंद करके पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी राजघाट पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तीन बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। राजू के मुताबिक बदमाशों को देख वे बाइक छोड़कर पास में ही एक झोपड़ी में छिप गए।

बदमाशों ने उनकी बाइक की डिग्गी से करीब 14 लाख कीमत के साढ़े चार सौ ग्राम सोने के जेवरात, 70 हजार नकद रखे निकाल लिए और बाइक भी लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद सराफ कारोबारी ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। खुद एसएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने लूट की घटना की छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सराफ की बताई कई बातों को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि सराफ कारोबारी की सूचना को सही मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें