फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में बस व ट्रक की टक्कर, 14 यात्री गंभीर

Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस के परखचे उड़ गए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वाराणसी नेशनल हाईवे पर बेलीपार के पास सोमवार की सुबह घने कोहरे में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। दोनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में 14 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 10 यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक होने पर 11 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस को सड़क से हटाने में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


इलाहाबाद से गोरखपुर आ रही सिविल लाइंस डिपो की बस की सुबह करीब छह बजे बेलीपार इलाके के चारपानी गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक पर मैदा लदा था। तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बस से निकालना शुरू कर दिया। बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। उधर, हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस भी राहत कार्य में जुट गई। गंभीर रूप से घायल बस के ड्राइवर समेत तीन लोगों को पीआरबी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में पहुंची एंबुलेंस से बाकी घायलों को भेजा गया। वहीं मामूली रूप घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों की सूची
1-राजीव कुमार त्रिपाठी (चालक) पुत्र जगत नारायण
2- संदीप राय (30) पुत्र श्याम नारायण धनौड़ा खुर्द, बांसगांव
3- भीष्म लाल पुत्र दयाराम, 26 वीं पीएसी वाहिनी
4- हीरा (58) पुत्र इंदरा निवासी नया बाजार, सौराखोटी काठमांडू
5- सुमित गहतरास (40) पुत्र मान सिंह निवासी सिद्धार्थनगर नवलपरासी
6- बसंत राम पुत्र जोखूराम निवासी सटिकापुर, इलाहाबाद
7- सुरेश गुप्ता (50) पुत्र फूलचंद गुप्ता निवासी बिछिया, गोरखपुर
8- रवींद्र नाथ पांडेय पुत्र मुनेश्वर पांडेय निवासी मलांव, बांसगांव
9- अरविंद कुमार (21) पुत्र रामविलास निवासी गहना, खजनी
10-राजमती (55) पत्नी रामलगन निवासी चंदहला, बांसगांव
11- लवकुश ओझा पुत्र प्रदीप ओझा निवासी ओझौली, बड़हलगंज
12- विंध्यवासिनी रावत (45) पत्नी राजेश रावत निवासी हटवा, गगहा
13- काजल रावत (17) पुत्री राजेश रावत निवासी हटवा, गगहा
14- अर्पित राय (19) पुत्र अतुल कुमार राय निवासी धनौड़ा खुर्द, बांसगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें