बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से 11 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कई कर्मियों ने सिर मुड़ा कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। विरोध का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने समर्थन किया।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि बताया कि सरकार की संवेदनहीनता के चलते सफाईकर्मियों को कामकाज छोड़कर प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद एक फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर जिला मंत्री सुग्रीव भारती, घनश्याम शुक्ल, मनसाराम चौधरी, मनोज कुमार भारती, रामबहादुर, प्रदीप कुमार, जंगबहादुर, राजेश कुमार, भरतराम, गंगाराम यादव, जयप्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, बुधईराम, मो. कलीम, बजरंगी, रामबहादुर, लालजी निषाद, फूलचन्द्र राजभर, रूद्रनरायन, अंगूर यादव, रामसिंह, उर्मिला, सावित्री, रेखा, दुर्गावती, ऊषा कुशवाहा, संगीता मौर्या, अजय, परमात्मा प्रसाद, अनिल कुमार, ओमप्रकाश, नागेन्द्र चौधरी, दुर्गेश चौधरी, कन्हैयालाल, अवधेश कुमार दिनेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।