फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के विवाद में हुई थी ट्रैक्टर चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ट्रैक्टर चालक मंटू उर्फ देवनाथ की हत्या कहासुनी को लेकर हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी सोनहा थाने के ककरहिया निवासी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को प्रभारी एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने घटना का पर्दाफाश कर दिया। वाल्टरगंज थाने के आमा भुजैनिया निवासी रामचंदर का बेटा मंटू उर्फ देवनाथ (30) ट्रैक्टर चालक थे। बृहस्पतिवार शाम देवनाथ उमरा स्थित ईंट-भट्ठे पर मिट्टी गिराने आए थे। उसके साथ धोबहा निवासी विशाल भी गया था। पुलिस के अनुसार मिट्टी गिराकर लौटते वक्त सल्टौआ-मानिकचंद मार्ग पर भरवलिया गांव के पास एक स्कार्पियो सवार लोगों से देवनाथ की साइड देने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच बाइक से वहां पहुंचा कृष्णा यादव भी ट्रैक्टर चालक से उलझ गया। कहासुनी के बाद वह गांव गया और तमंचा व दो युवकाें के साथ वहां पहुंचा। ट्रैक्टर रोकने के बाद आरोपी ने देवनाथ को गोली मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में घायल की मौत हो गई थी। इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक नितीश शुक्ला ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। डीआईजी ने पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। शुक्रवार रात सिसवारी के नहर पुलिया के पास आरोपी कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी एसपी के मुताबिक ट्रैक्टर पर सवार विशाल ने भी आरोपी की शिनाख्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें