फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा व महानगर ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा और महानगर की टीम ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

एमएसआई इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड्स रैली का समापन
गोरखपुर।
एमएसआई इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्काउट एवं गाइड की तीन दिवसीय जिला स्तरीय रैली का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान स्काउट एवं गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे मौजूद लोगों खूब सराहा। तीन दिनों में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्काउट वर्ग में चौरीचौरा तथा गाइड वर्ग में महानगर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
अंकों के आधार पर हुई गणना में स्काउट वर्ग में ब्लॉक बेसिक में संत जोसेफ डुमरी खास, तहसील माध्यमिक के जूनियर में लेडी प्रसन्न कौर इंटर कालेज बसडीला, तहसील माध्यमिक सीनियर में ग्रामोदय इंटर कॉलेज बढय़ापार, नगर माध्यमिक जूनियर में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, नगर माध्यमिक सीनियर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को पहला स्थान प्राप्त हुआ। गाइड वर्ग के ब्लॉक बेसिक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेतवहिया, तहसील माध्यमिक के जूनियर में एलपीके इंटर कॉलेज बसडीला, तहसील माध्यमिक सीनियर में शिशु सेवा सदन इंटर कॉलेज कैंपियरगंज को पहला स्थान मिला। महानगर माध्यमिक के जूनियर में एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को पहला, महानगर माध्यमिक सीनियर में एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज को पहला स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि डीआइओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। एमएसआइ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जफर अहमद खां ने स्वागत किया। इस अवसर पर रवींद्र मणि त्रिपाठी, सुभाष शाही, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजकरन प्रजापति, शकुंतला कन्नौजिया, रणजीत सिंह, सीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0
संचालक भी हुए सम्मानित
कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राकेश कुमार सैनी, अजय सिंह, राजेश चौधरी, इशरत सिद्दीकी, किरन, ओमप्रकाश उपाध्याय, नजमुद्दीन व डा. दिनेश मणि त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें