फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 22 Nov 2017 10:55 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर(देवरिया)। एसडीएम ने दरियादिली का परिचय देते हुए सड़क पर तड़प रही घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला पिपरा भानमती के पास ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गई थी। भाटपाररानी थाना के फुलवरियां गांव की आशा देवी बेटे रंजन पांडेय व शुभम पांडेय के साथ मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। बुधवार सुबह 10 बजे बाइक से बेटे के साथ गांव जा रही थी। पिपरा भानमती के पास देवरिया के तरफ से आ रहे ऑटो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशा देवी, रंजन व शुभम घायल हो गए। इसी बीच एसडीएम घनश्याम सरकारी वाहन से सलेमपुर आ रहे थे। घायल महिला को देख एसडीएम ने अपनी गाड़ी में महिला को सीएसची पहुंचाया। वहीं मामूली रूप से घायल दोनों बेटों का भी सीएचसी में उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें