गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बिहार की विनता कुमारी (18) की मौत हो गई। वहीं इस दौरान इंसेफेलाइटिस के 18 नए मरीज भर्ती किए गए। इसमें गोरखपुर और महाराजगंज के चार , कुशीनगर के पांच, देवरिया के चार, बिहार के तीन, बस्ती और सिद्धार्थनगर के एक- एक मरीज शामिल हैं।