फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन आज, नगर निगम तैयारी में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। रविवार शाम करीब पांच बजे से मूर्ति विसर्जन शुरू हो जाएगा। ऐसे में नगर निगम ने प्रतिमा विसर्जन की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली है। राप्ती तट पर बनाए गए पोखरे में करीब दो हजार मूर्तियों का विसर्जन होगा। डोमिनगढ़ में भी विसर्जन के लिए कृत्रिम पोखरों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ आने से इस बार राप्ती के तट पर तालाब बना पाना काफी मुश्किल भरा काम था। रास्ता पूरी तरह से दलदली हो गया था। फिर भी नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी के सहयोग से तालाब और पहुंच मार्ग बनाने का काम शनिवार को पूरा कर लिया। यहां 80 गुना 60 वर्ग फीट, 60 गुना 60 वर्ग फीट और 60 गुना 40 वर्ग फीट आकार के तीन तालाब बनाए गए हैं। गाड़ियों के लिए पीडब्ल्यूडी ने लोहे की प्लेट के अलावा गिट्टी बिछाकर सड़क बनाई है। शनिवार को नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, अधिशाषी अभियंता वीसी पटेल, अवर अभियंता आरके मिश्रा निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में लगे रहे। आरके मिश्रा ने कहा कि लाइटिंग के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें