फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर ढाई वर्षों तक युवती को गुमराह व शोषण करने का मामला सामने आया है। शादी की बात आई तो आरोपी युवक मुकर गया। युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मां-बेटे दोनों घर छोड़कर फरार हो गए हैं। महिला पुलिस ने घर पहुंचकर पूछताछ के लिए युवक की दादी को थाने पर लाई है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी की शादी ढाई वर्ष पूर्व अपनी बहन के गांव में तय की थी। इस दौरान पड़ोस का ही एक युवक बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ गलत काम भी किया। शादी के लिए दोनों परिवार तैयार थे। पांच दिन पूर्व शादी की बात चली तो युवक व उसकी मां शादी से मुकर गए। अब बेटी की शादी कैसे होगी, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी ने बताया कि सदर थाने से हमारे पास पीड़ित को भेजा गया था। युवक के घर टीम पहुंची थी। युवक व उसकी मां गायब थे। दादी को पूछताछ के लिए लाया गया है। अभी किसी प्रकार का मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें