फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर खराब हुई भूसा लदी गाड़ी, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
राप्ती पुल पर सड़क के बीचोबीच बुधवार की शाम साढ़े छह बजे भूसा लदी गाड़ी खराब हो गई। जिसकी वजह से गोरखपुर से नौसढ़ की ओर जाने वाले लोग जाम में फंस गए। स्थिति सामान्य होने में करीब दो घंटे का वक्त लगा इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन से गाड़ी हटवाई तब स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

शाम को भूसा लदी पिकअप शहर से नौसढ़ की तरफ जा रही थी। राप्ती पुल पर गाड़ी के बाएं तरफ का पिछला पहिया अचानक निकल गया। इस दौरान गाड़ी पलटने से तो बच गई लेकिन वह बीच सड़क में तिरछी हो कर रुक गई। जिसकी वजह से वाराणसी, लखनऊ जाने वाली गाड़ियों के पहिये धीमे हो गए और जाम लगना शुरू हो गया। लोगों की आपाधापी की वजह से जाम की स्थिति और बिगड़ गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जाम में फंस गए तो ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और एक-एक कर गाड़ियों को निकलवाने में मदद करने लगे। बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को हटवाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। खजनी निवासी मयंकधर मिश्र व महेंद्र मिश्र, बांसगांव के चंद्रशेखर जायसवाल, बैदौली निवासी रामसुधाकर सिंह समेत कई लोगों ने बताया बताया कि काम से गोरखपुर आए थे, लौटते वक्त घंटो जाम में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें