फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई पर भड़के अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बाढ़ खंड और ड्रेनेज खंड के अधिशासी सहित दो सहायक और चार अवर अभियंताओं के निलंबन से नाराज इंजीनियरों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। उनका आरोप है कि तटबंधों के टूटने में उन्हें जानबूझकर कर आरोपी बनाकर निलंबित किया गया है।
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर्स एवं सहायक अभियंता मंडल अध्यक्ष सुनील शाही के नेतृत्व में मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। इस दौरान मंडल उप महासचिव एमएल दास ने कहा कि उच्चाधिकारियाें ने कभी भी समय से कार्यों का निरीक्षण नहीं किया। इससे तटबंधों पर आवश्यक कार्य समय से पूरे नहीं हो पाए। मंडल अध्यक्ष सुनील शाही ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य अभियंता यदि एक सप्ताह के अंदर वार्ता कर समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो संघर्ष का स्वरूप बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता मांगें माफी
गोरखपुर। बाढ़ के दौरान बंधों पर तैनात कर्मचारियों के लापरवाही की शिकायत प्रशासन में करने पर मुख्य अभियंता के खिलाफ कर्मचारी खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रशासन में उनकी झूठी शिकायत की गई है। इसके लिए मुख्य अभियंता माफी मांगे। इसको लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें