फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप गड्ढे में पलटी, दस श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। महा रविवार पर्व पर घाघरा के बिडहर घाट से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप रामजानकी मार्ग पर सिरसी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे जीप में सवार चार महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। सात को सीएचसी मलौली से ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, वही तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के बेलहरा और सकरैचा गांव की रहने वाली चार महिलाओं समेत दस लोग महा रविवार पर्व पर सरयू के बिडहर घाट पर जीप में सवार होकर स्नान करने गए थे। लौटते समय राम जानकी मार्ग पर सिरसी गांव के करीब जीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई। जिससे उसमें सवार लोग दब गए और चिल्लाने लगे। जीप पलटी देख सिरसी समेत अन्य गांव के लोग पहुंच गए और दबे लोगों को बाहर निकाला और एबुंलेंस से घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चालक राजकुमार, सुशीला देवी और राजपति देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें