फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के बाद डीएम, कमिश्नर ने फिर जांची व्यवस् था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने के बाद डीएम राजीव रौतेला और कमिश्नर अनिल कुमार फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य पीके सिंह को ज्वाइन कराने के साथ ही वहां के सभी वार्डों, संसाधनों और स्टाफ से रूबरू कराया। इसके बाद दोनों अफसरों ने बैठक कर दोबारा व्यवस्था जांची। हिदायत दी कि मेडिकल कॉलेज में किसी भी तरह की समस्या हो तो सबसे पहले वे डीएम और कमिश्नर को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस समेत किसी भी वार्ड में मरीजों के इलाज में लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

इसी तरह डीएम ने प्रभारी प्राचार्य को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि कॉलेज का कोई भी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस न करें। अगर किसी के बारे में ऐसी सूचना मिलती है तो उसकी जांच कराई जाए और प्रशासन को भी रिपोर्ट दी जाए। संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बता दें शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र को सस्पेंड कर दिया गया था। रविवार को अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन ने महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर के प्राचार्य को गोरखपुर मेडिकल कालेज का अतिरिक्त प्रभार देते हुए तत्काल चार्ज लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें