फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से एक की मौत, सात भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल के मासूमों के लिए काल का पर्याय बनी इंसेफेलाइटिस से बीते 24 घंटे में मेडिकल कॉलेज में एक और मासूम की मौत हो गई, वहीं सात नए मरीज भर्ती किए गए। इसके साथ ही अब तक इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीमारी से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 103 हो गया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया निवासी 3.5 वर्षीय अबु बकर को गंभीर हालत में इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं 24 घंटे में गोरखपुर और कुशीनगर से दो-दो, देवरिया, सिद्धार्थनगर और नेपाल से एक-एक मरीज भर्ती हुए। इंसेफेलाइटिस वार्ड में इस समय 76 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें