फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छह दिन पूर्व बरदहिया बाजार से बस्ती की दो बहनों को अगवा करके छोटी बहन के साथ गैंगरेप के मामले के आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इसके साथ ही चौकीदार से कमरे की चाबी जबरियां लेने वाले युवक की भी पुलिस तलाश कर रही है। गैंगरेप के दो आरोपियों के अलावा विद्यालय गेट के बाहर सहयोग में शामिल रहे तीन अन्य युवक भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला छह दिन पूर्व अपनी दीदी के साथ खलीलाबाद कपड़ा लेने आई थी। दोनों बहनों से रास्ते में एक बाइक सवार दो युवक मिले, पूछताछ के बाद उन्होंने कपड़ा दिलाने की बात कही। मना करने पर असलहा दिखाकर डराने-धमकाने के बाद दोनों बहनों को बाइक पर बैठा लिया और मगहर में एक स्कूल में ले गए। जहां बीयर पिलाकर छोटी बहन से दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया।
बड़ी बहन ने मना करने और दांत से कांट लेने पर आरोपियों ने दोनों बहनों को मारापीटा भी था। उसके बाद दोनों आरोपी भाग गए। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो अज्ञात पर गैंगरेप का केस दर्ज किया था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने विद्यालय के चौकीदार से पूछताछ की। जिसमें चौकीदार ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक गांव के युवक ने जबरन डराकर उससे कमरे की चाबी ली थी। जिस वक्त दोनों युवक सगी बहनों को लेकर कमरे में गए थे उसी वक्त बाद में जबरियां लेने वाले युवक के अलावा दो अन्य युवक भी बाइक से पहुंचे थे और तीनों गेट के बाहर खड़े थे। करीब 15 मिनट बाद तीनों युवक वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन

सूत्र तो यह भी दावा कर रहे है कि गैंगरेप मामले में एक आरोपी बस्ती जिले का और दूसरा संतकबीरनगर जिले का निवासी बताया जा रहा है। कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें