फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को लखनऊ चलें मदरसा शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/पुुरंदरपुर। लखनऊ में चल रहे अनिश्चित कालीन धरने को लेकर मदरसा आधुनिक शिक्षकों ने पुरंदरपुर सोनबरसा के मदरसा गौसिया मदारिस में रविवार को बैठक की। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष और जिला संयोजक की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने कहा की आधुनिक शिक्षकों के साथ पूर्व की सरकारों ने अन्याय किया है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मदरसा शिक्षक अपनी हक के लिए अखिल भारतीय मदरसा शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुस्लिमरजा लखनऊ के लक्ष्मण पार्क में 3 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। वह प्रदेश सरकार से शिक्षक नियमावली बनाने की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अहमद ने कहा कि जिस सरकार ने पद का सृजन किया है उसे ही नियमावली बनानी है। सरकार मदरसा शिक्षकों के साथ न्याय करें, जिससे हजारों शिक्षकों के परिवार का पोषण कर सके। उन्होंने आधुनिक शिक्षकों से 13 जुलाई को दल बल के साथ अपने अधिकार हासिल करने के लिए लखनऊ पहुंचें। बैठक में रिजवान अली को जिला संयोजक और अशफाक अहमद को फरेंदा ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया। बैठक को जमशेद प्रदेश प्रवक्ता व अबरार अहमद ने संबोधित किया। बैठक में कलीम, चंद्रहास, शमसाद, कृष्णा, जमील, विनोद, अनवर, गजेंद्र पांडेय, हरिनरायन यादव, फिरोज अहमद, कमरूददीन, गुफरान अली, मुस्तफा, शमशेर, रफीउल्ला, मोह्युददीन सिद्दीकी, दिलीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें