फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणायाम, ध्यान और शांति मंत्रों से मनाई गुरु पूर्णिमा

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर भारत सेवाश्रम संघ ने गुरु की आरती उतारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा पर रविवार को शहर के मंदिरों में अलग-अलग आयोजन हुए। कहीं प्राणायाम, सत्संग, भंडारा हुआ तो कहीं भजन कीर्तन और कथा सुनाई गई। हजारों लोगों ने गुरु पूर्णिमा के आयोजनों में शामिल होकर परिवार की खुशहाली की कामना की।

महर्षि विद्या मंदिर रुस्तमपुर और सेवई बाजार शाखाओं में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने गुरुओं की पूजा कर प्राणायाम, ध्यान और शांति मंत्रों का पाठ किया। इसके बाद गुरु भक्ति पर आधारित नाटक, गीत और भजन गाकर गुरु के प्रति प्रेम का भाव प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रणविजय सिंह ने की।
विज्ञापन

पंतजलि योग समिति एवं किसान सेवा समिति ने विंध्यवासिनी पार्क में हवन यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया । भारत स्वाभिमान संघ के जिला प्रभारी हरि नारायण धर दुबे ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा ही वह आधार है, जिसके बल पर हजारों वर्ष से भारत की संस्कृति आज भी विद्यमान है। उन्होंने गुरु को धर्म, देश जाति आदि से ऊपर बताया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, तारा देवी, सपना सिंह, शीला, आरती, गोरखनाथ, महेंद्र प्रताप, रमा शंकर, अजय सिंह, हर्ष, पंकज, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा पर भारत सेवाश्रम संघ ने भी गुरु की पूजा की। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। देवरहवा बाबा हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास तिराहा दाउदपुर में भी कार्यक्रम हुआ। लोगों ने ब्रह्मर्षि योगीराज देवरहवा बाबा की पूजा-अर्चना की। भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण भी हुआ। इस मौके पर आनंद स्वरूप, मालती श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय, आलोक कुमार, अजय, दुर्गेश यादव, सुनील चंद, आदि उपस्थित रहे। इसी तरह से अघोरपीठ ट्रस्ट ने अघोरपीठ आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और बिहार से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। परम पूज्य अवधूत छबीलेराम की आरती की गई। इस मौके पर रूप कुमार बनर्जी के साथ कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


महर्षि ओंकारनंद प्रणव मंदिर समिति बालापार ने प्रांगण में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। इस दौरान लोगों में प्रसाद वितरण और प्रीतिभोज कराया गया। इस मौके पर अनूप कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें