फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल देने गई छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। प्रैक्टिकल की परीक्षा देने आ रही छात्रा को रविवार को टेंपो से घसीट कर दुष्कर्म की कोशिश किए जाने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पीड़िता के साथ टेंपो में सवार एक अन्य छात्रा लापता है। लापता छात्रा के घरवालों ने खड्डा पहुंचकर उसके बारे में पता किया, लेकिन कॉलेज में उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं हुई थी। घरवालों ने सोमवार की शाम पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

खड्डा कस्बे में प्रैक्टिकल की परीक्षा देने आ रही बीएससी द्वितीय वर्ष की जिस छात्रा के साथ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश हुई थी, उसके साथ पडरौना कोतवाली क्षेत्र की ही एक अन्य छात्रा भी थी। इस छात्रा का रविवार को घटना के बाद से ही पता नहीं चल रहा है। हर संभावित जगह पर ढूंढ चुके उसके घरवाले सोमवार को खड्डा पहुंचे। उसे खड्डा कस्बा में तलाशने के बाद कॉलेज गए, जहां की वह छात्रा थी। लेकिन कॉलेज के रजिस्टर में उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं हुई थी। इसके बाद छात्रा के घरवाले वापस चले गए। छात्रा के साथ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश के मामले की विवेचना कर रहे एसआई ओपी सिंह ने कहा कि छात्रा खड्डा में आई ही नहीं थी। उसके परिवार वाले ढूंढने के बाद वापस पडरौना लौट गए।
इस संबंध में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह का कहना है कि शाम को छात्रा के परिवार के लोग आए थे। उनकी तरफ से गुमशुदगी की तहरीर दी गई है। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें