फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा गांव में कच्ची शराब की बिक्री से नाराज तमाम लोगों ने थाने के पास प्रदर्शन किया। साथ ही इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया। एसओ पुरंदरपुर ने जल्दी ही अभियान चलाकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कच्ची शराब की बिक्री रोकने को लेकर पुलिस उदासीन है। यही कारण है कि धंधेबाजों को मनोबल बढ़ा हुआ है। हालत यह है कि अक्सर मारपीट नौबत आ जाती है। शराब के नशे में धुत लोग किसी से भी उलझ जाते हैं। अगर कच्ची शराब की बिक्री को रोका नहीं गया तो गांव में कभी बड़ा बवाल हो सकता है।
इस दौरान मधुकरपुर महदेवा के ग्राम प्रधान परम प्रकाश चौधरी, राजु ,निक्की, दुर्गेश, पन्नेलाल, उदयराज, राममिलन, रामती, बंसती, सुरज, सुधीर, स्वामीलाल, श्याम मिलन, शोनू, बलराम, अमरनाथ, दीनू के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ आश्वासन पर माने मधुकरपुर महदेवा गांव के लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें