फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे न भर पाने पर अफसरों से जवाब तलब

Sat, 17 Jun 2017 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करते कमिश्नर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शासन से तय समय के भीतर मंडल की सड़कों को गड्ढामुक्त न कर पाने पर कमिश्नर अनिल कुमार ने सख्ती दिखाई है। शनिवार को समीक्षा बैठक में खराब प्रगति वाले विभागों के अफसरों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। कमिश्नर ने जिला परिषद कुशीनगर के एएमए को जहां प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं, वहीं संयुक्त निदेशक (जेडी) मंडी परिषद एवं निर्माण, एएमए महराजगंज और एएमए देवरिया को चेतावनी जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग की प्रगति 84 फीसदी मिली, जिस पर असंतोष जताते हुए उन्होंने चीफ इंजीनियर को काम में तेजी लाते हुए सड़कों का जल्द गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। इसी तरह गोरखपुर शहर समेत मंडल के अन्य जिलों में हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर समस्या दूर करने को कहा।

कमिश्नर ने कहा कि सड़कों और बिजली आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर है। बिजली कटौती पर वह नाराजगी भी जता चुके हैं। ऐसे में अगर व्यवस्था जल्द पटरी पर नहीं आई तो संबंधित अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बता दें कि बिजली कटौती बढ़ने पर ही मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने दो दिन पहले बक्शीपुर के एक्सईएन को संस्पेंड करते हुए उन्हें आजमगढ़ मुख्य अभियंता क्षेत्र से संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें