फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया किशोरी से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुराचार, नाबालिग आरोपी को थाने से छोड़ा
विज्ञापन


किशोरी का सीएचसी पर हुआ इलाज, गांव का है आरोपी
पुलिस कह रही दोनों पक्षों में सुलह-समझौता होने की बात
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटा (देवरिया)। किशोरी से एक नाबालिग द्वारा दुराचार किए जाने और फिर आरोपी को थाने से ही छोड़ने का मामला सामने आया है। तिलक समारोह में शामिल होने गई किशोरी से गांव के ही एक लड़के ने दुराचार किया। गांववालों की नजर पड़ी तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के को हिरासत में तो लिया, पर कार्रवाई के बजाय थाने में ही सुलह-समझौता करा कर उसे छोड़ दिया गया। किशोरी का इलाज सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात तिलक कार्यक्रम में गई किशोरी गई को एक लड़का बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो लड़का भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के घरवाले पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसको लेकर पूरे दिन थाने में पंचायत चली। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया एसओ अनिल कुमार ने इस बाबत बताया कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग थे। इसलिए दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें