फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहब्बत, घरवालों की रजामंदी से रचाई शादी

Wed, 26 Jun 2019 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती और बाद में धोखा, ऐसी खबरें तो अखबारों में रोज ही पढ़ने को मिल जाती हैं ,लेकिन फेसबुक पर दोस्ती के बाद परवान चढ़ा प्यार और फिर शादी आजकल झंगहा में चर्चा का विषय बनी हुई है। युगल की शादी जबलपुर के एक मंदिर में बीते दिनों हुई।
विज्ञापन


झंगहा के डुमरी निवासी उमाशंकर शुक्ला के बेटे शिवम शुक्ला गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। फेसबुक पर उनकी दोस्ती जबलपुर की प्रियांशु त्रिपाठी से हो गई। बातचीत शुरू हुई तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब छह महीने में दोनों के रिश्ते इतने करीबी हो गए कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। युगल ने इसकी जानकारी अपने परिवारों को दी तो उन्होंने भी दोनों को स्वीकार कर लिया। सबकी सहमति से जबलपुर के एक मंदिर में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद परिवार मंगलवार को वापस घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें