फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुहार के बीच मानसून ने दी दस्तक

Mon, 24 Jun 2019 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। बदली और फुहार के बीच मानसून ने रविवार को जिले में दस्तक दी। हालांकि शनिवार से हो रही मानसून पूर्व की रिमझिम ने मौसम पहले ही सुहाना बना था। रविवार को दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूरज निकला तो उमस और गर्मी ने भी तंग किया।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी से चले मानसून ने शनिवार आधी रात गोरखपुर में दस्तक दी। रविवार को दोपहर बाद सूरज निकला तो अधिकतम तापमान बढ़कर 34.5 डिग्री पहुंच गया। यह शनिवार की तुलना में करीब नौ डिग्री ज्यादा था। फिर भी जून के सामान्य तापमान की तुलना में यह एक डिग्री कम ही रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि 24 से 28 के बीच जिले में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बन रहा है। इसके यहां 29 जून तक पहुंचने की संभावना है। उस दिन 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें