फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टूटा दिन में कम तापमान का रिकार्ड

Sun, 23 Jun 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • 45 मिमी बारिश में ही टूट गया, दिन में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड
  • 19 साल बाद जून के औसत न्यूनतम से भी नीचे 25.6 डिग्री पर आया शनिवार का अधिकतम तापमान
  • 24 घंटे के अंदर हुई 45 मिमी बारिश ने दिलाई लोगों को राहत
  • सर्वाधिक गर्म दिन और रात भी दर्ज हुई है इसी माह में
  •  आज मानसून की पहली बारिश के बन रहे आसार
गोरखपुर। सप्ताह भर से सूरज की तपिश झेल रहे लोगों को शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने बेहद राहत दी। लगातार 40 डिग्री और उससे ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान बारिश के बाद शनिवार को जून के औसत न्यूनतम तापमान से भी नीचे 25.6 डिग्री पर आ गया। यह पिछले 19 सालों के दौरान सबसे कम रहा। रविवार को भी ऐसी ही बारिश की संभावना है। इस साल जून के ही महीने में पांच साल बाद सबसे गर्म रात (20 जून, 30.2 डिग्री) और सात साल बाद सबसे गर्म दिन (15 जून, 44 डिग्री) भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश मानसून के पहले की बारिश है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र काफी तेजी से सक्रिय होते हुए शुक्रवार रात को ही गोरखपुर पहुंच गया। इसी वजह से गोरखपुर के अलावा सीमावर्ती सभी जिलों में बारिश हुई। गोरखपुर में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार रात तक करीब 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि लोकल हीट-अप की वजह से बना कम दबाव का क्षेत्र काफी मजबूत था। इस वजह से इतनी बारिश हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 19 साल के दौरान शनिवार को दिन का तापमान सबसे कम रहा। इससे पहले दिन का सबसे कम तापमान 2004 में 28.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिन-रात के तापमान में सिर्फ 1.3 डिग्री का फर्क

बारिश की वजह से तापमान ऐसा लुढ़का कि दिन और रात के तापमान में मात्र 1.3 डिग्री का फर्क रह गया। जून में सामान्य न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री माना जाता है। जबकि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री ही रहा। यह तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 10 डिग्री कम है। जून में सामान्य अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री माना जाता है। दिन का तापमान इस मायने में भी खास है कि 29 जून 2014 को 24 घंटे के दौरान 342 मिलीमीटर बारिश हुई थी। उस दौरान भी दिन का तापमान 28.2 डिग्री ही दर्ज किया गया था, लेकिन 21-22 जून के दौरान 45 मिलीमीटर बारिश से ही दिन का तापमान इतना नीचे चला गया।

आज मानसून की पहली बारिश की संभावना

कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून की रफ्तार तेज होने की वजह से इसके यहां रविवार को ही गोरखपुर पहुंच जाने की संभावना है। शनिवार को यह बिहार के छपरा तक पहुंच चुका था।

24 घंटे के दौरान हुई बारिश

स्थान                बारिश (मिमी)
विज्ञापन

डुमरियागंज-      2.0 मिमी
महराजगंज-      24.0 मिमी
सलेमपुर -        46.0 मिमी
देवरिया -         62 मिमी
गोरखपुर -       45 मिमी
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें