गोंडा-गोरखपुर रेल खंड के डोमिनगढ-जगतबेला के बीच सब-वे के निर्माण के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
23 जून को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
75003-75004 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी, 75014-75015 नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवा डेमू गाड़ी
इनका मार्ग बदलेगा
-21 जून को पोरबन्दर से चलने वाली 19269 पोरबन्दर- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तय रुट गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
-22 जून को काठगोदाम से चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस तय रुट गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी
-22 जून को कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस तय रुट गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी
-23 जून को बरौनी से चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस तय रुट गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।