गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सबवे के निर्माण कार्य के लिए रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग तिथियों में ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते भटनी से होकर जाने वाली तीन सवारी गाड़ी, छह एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। वहीं सात ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा।
25 जून को भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी
30 जून व एक जुलाई को भटनी-छपरा सवारी गाड़ी
कप्तानगंज-सीवान से होकर जाएंगी ये ट्रेनें
29 जून को 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
29 जून को 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस
30 जून को 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस
29 जून को 12554 वैशाली एक्सप्रेस
29 जून को 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस
30 जून को 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
बीच रास्ते तक जाने वाली ट्रेनें
55019 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 30 जून एवं 01 जुलाई को भटनी से चलेगी।
55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 21 जून को मऊ से चलाई जाएगी।
15008 कृषक एक्सप्रेस 20 एवं 24 जून को मऊ से चलेगी।
15007 कृषण एक्सप्रेस 21 एवं 25 जून को मऊ तक जाएगी।
75113/75114 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी डेमू 21 एवं 25 जून को मऊ से चलेगी।
55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 25 जून को औंड़िहार जंक्शन से चलेगी।
तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। (15018) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 20 जून को गोरखपुर से, (15017) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 22 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, (15052) गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में 20 जून को गोरखपुर से, (15051) कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस में 21 जून को कोलकाता से, (15065) गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 20 जून को गोरखपुर से, (15066) पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 जून को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएगा।