गोरखपुर। ट्रेनों में हो रही भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने चंडीगढ़, मुंबई, पुणे, बांद्रा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा है। 20 जून से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
04924 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल 20 एवं 27 जून को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 5.30 गोरखपुर पहुंचेगी।
04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल 21 और 28 जून को रात 10.10 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
02009 सीएसटी-गोरखपुर स्पेशल 21, 28 जून और 5 जुलाई को सीएसटी से सुबह 5.10 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 12.10 बजे गोरखपुर गोरखपुर पहुंचेगी।
02010 गोरखपुर-सीएसटी 22, 29 जून एवं 6 जुलाई को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे चलकर रात 8.25 बजे सीएसटी पहुंचेगी।
01476 गोरखपुर-पुणे स्पेशल 18 , 25 जून एवं 2 जुलाई को गोरखपुर से सुबह 7.25 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 5 बजे पुणे पहुंचेगी।
01475 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 23 एवं 30 जून को पुणे से शाम 7.55 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
09015 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 22 एवं 29 जून को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6.40 बजे चलकर दूसरे दिन 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
09016 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 23 एवं 30 जून को गोरखपुर से रात 9.20 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
01023 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल 22 एवं 29 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 12.45 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 11.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
01024 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 23 एवं 30 जून को गोरखपुर से दोपहर 2 बजे चलकर रात 11.35 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
पांच जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
गोरखपुर। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 19 जून को गोरखपुर से, 21 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, पूर्वांचल एक्सप्रेस में 19 जून को गोरखपुर से, 20 जून को कोलकाता से, गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 19 जून को गोरखपुर से, 21 जून को सिकंदराबाद से, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में 19 जून को छपरा एवं मथुरा से, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 19 जून को गोरखपुर से तथा 21 जून को बांद्रा टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।