फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का कहर: जिला अस्पताल में घर से पंखा लेकर आ रहे लोग

Sun, 16 Jun 2019 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
dc fan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 
  • गर्मी की वजह से अस्पताल का पंखा नहीं दे पा रहा पर्याप्त हवा
  • ह्दय विभाग के आईसीसीयू में लगे चार एसी में से दो खराब
गोरखपुर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के तमाम वार्डों में घरों से पंखा लाकर मरीज गर्मी से राहत पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। आर्थो और फिमेल वार्ड में तो करीब 20 मरीजों ने घर से पंखा लाकर लगाया है। कुछ ने तो बकायदा दीवारों में पंखे को लगा भी दिया है। वहीं ह्दय विभाग के आईसीसीयू वार्ड में लगे चार एसी में से दो खराब हो गए हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि ह्दय के मरीजों के लिए गर्मी बहुत ही घातक है। उन्हें इससे कई मुश्किलें पेश आएंगी। हार्ट के मरीजों को हमेशा कम तापमान में ही रखा जाता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी के सभी वार्डों में पंखे चल रहे हैं। लेकिन ऊंचाई पर होने से इनसे पर्याप्त हवा नहीं मिल रही। इसीलिए लोग घर से पंखा लाकर लगा लिए। वहीं गर्मी में ह्दय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होती है। गर्मी उनके लिए खतरनाक है। लेकिन ह्दय विभाग के आईसीसीयू वार्ड में लगे चार एसी में से दो एसी खराब है।। लेकिन अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।

मैं अपनी सास का इलाज कराने आई हूं। इनको ह्दय की बीमारी थी। गर्मी की वजह से इन्हें पीलिया हो गया है। यहां वार्ड की दो एसी खराब हैं।

मिशिला यादव, बेलीपार

मेरी सास को ह्दय की बीमारी है। तबीयत खराब होने पर एक सप्ताह से भर्ती कराई हूं। पर आईसीसीयू वार्ड की एक एसी खराब है।
सुशीला, निजामपुर

पिछले सोमवार से यहां भर्ती हूं। पित्त की थैली में पथरी की शिकायत है। गर्मी से निजात पाने के लिए घर से पंखा लाकर लगाना पड़ा है।

मालती, पिपराइच

प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। रोजाना चार से पांच मरीज प्रत्येक अस्पताल में आ रहे हैं। ह्दय रोगियों के लिए गर्मी का बढ़ना खतरनाक है। उन्हें ठंडे वातावरण की बहुत ही जरूरत होती है।

डॉ एपी सिंह, प्राइवेट चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें