मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सात विद्यार्थी प्रशिक्षण लेने जापान पहुंच गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सात विद्यार्थी प्रशिक्षण लेने जापान पहुंच गए हैं। दो महीने तक ये विद्यार्थी अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इसके बाद वापस आकर शोध करेंगे।
जापान के राइक्यूस विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी के बीच अकादमिक सहयोग के लिए हुए समझौते के तहत इन विद्यार्थियों को भेजा गया है। इसके पहले भी एक टीम जापान में प्रशिक्षण ले चुकी है। टीम में ऋषिका जायसवाल, शिवानी दुबे, युगल किशोर भट्ट, सुगिंतबेन जमिर, शुभम कुमार वर्मा, सार्थक श्रीवास्तव और अश्वनी दुबे शामिल हैं।
ऋषिका चेहरे के हाव भाव को समझने में लर्निंग मशीन के प्रयोग, युगुल किशोर ‘वेब सर्वर और नेटवर्क मैनेजमेंट संबंधी परियोजना’, सार्थक श्रीवास्तव ‘सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने’ पर काम करेंगे। वहीं शिवानी दुबे ‘एक्सवी 6 ऑपरेटिंग सिस्टम संबंधी परियोजना’ पर जापान के विशेषज्ञों के निर्देशन में काम करेंगी।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।