- साहबगंज में छापा मारा, 50 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 50 हजार जुर्माना
- कई दुकानदार शटर गिराकर भागे
गोरखपुर। कुछ दिन पहले तक नगर निगम प्रशासन केवल छोटे दुकानदारों और ठेले-खोमचों वालों पर कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रहा था, लेकिन जब अमर उजाला ने मंगलवार को निगम की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया तो बुधवार को नगर निगम की टीम थोक व्यापारियों की दुकानों पर भी कार्रवाई की। थोक मंडी साहबगंज में छापा मारकर करीब 50 क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया गया।
नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ अपना दायरा बढ़ाते हुए थोक व्यापारियों पर हाथ डालना शुरू किया। बुधवार को अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी साहबगंज स्थित मनोज ट्रेडर्स के गोदाम पहुंचे। यहां पचास से ज्यादा बोरे में पॉलिथीन व थर्माकोल से बने प्लेट और कप देख सभी हैरान रह गए।
व्यापारी पर प्रतिबंधित सामान रखने तथा गंदगी फैलाने पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से साहबगंज के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई शटर गिराकर मौके से फ रार हो गए। इसके बाद संयुक्त टीम ने घोष कंपनी चौराहे से आंबेडकर चौक तक ठेले और खोमचे वालों को हटाया। इस दौरान गंदगी फैलाने पर दर्जन भर ठेले को जब्त किया गया।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।