फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ के बीच बिछेंगी वजनदार पटरियां

Thu, 13 Jun 2019 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
railway track
विज्ञापन
  • अभी एक मीटर की रेल पटरी का वजन 52 किलो, अब 60 किया जाएगा
  • ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा सकेंगी, चटकने से भी बचेंगी पटरियां
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की गोरखपुर से लखनऊ के बीच की पटरियां बदली जाएंगी। पहले की तुलना में अब ज्यादा वजनदार पटरी बिछाई जाएंगी। इससे ट्रेनों की गति बढ़ाने में तो मदद मिलेगी ही, ट्रेनों के बेपटरी होने की घटना पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही ठंड में पटरियां चटकने से भी बचेंगी। गोरखपुर से लखनऊ तक की पूरी पटरी बदलने में 2022 तक का समय लगेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि वजनदार पटरियां बिछाने का काम इस रेल खंड के बीच कुछ स्थानों पर शुरू भी हो चुका है।
विज्ञापन


वर्तमान में जो भी रेल पटरियां हैं, उसके एक मीटर का वजन 52 किलो है। जो नई पटरी बिछाई जाएगी, वह प्रति मीटर 60 किलो की होगी। इस काम में और समय लगता, लेकिन रेल प्रशासन के लिए एक बड़ी सहूलियत बात यह है कि इस रूट पर जो भी स्लीपर लगाए गए हैं, वे 60 किलो तक की वजन की पटरियों का भार सह सकते हैं। यानी सिर्फ पटरियां बदलनी पड़ेंगी। स्लीपर नहीं बदलने पड़ेंगे। इससे काफी समय बचेगा। गोरखपुर-लखनऊ- छपरा, नरकटियागंज और बढ़नी रूट पर रोजाना 169 ट्रेन दौड़ती हैं, जिसमें करीब 40 से 45 हजार यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें