फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी बिखेरेंगे चमक

Wed, 12 Jun 2019 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शहर में कहेंगे कबड्डी-कबड्डी
  • महंथ अवैद्यनाथ की स्मृति में आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
  • खेल विभाग ने जारी किया कैलेंडर, राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
गोरखपुर। देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी जल्द ही शहर में दमखम दिखाते नजर आएगा। खेल विभाग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर में गोरखपुर को इस वर्ष भी एक राष्ट्रीय और एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। महंथ अवैद्यनाथ की स्मृति में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूरे देश की धुरंधर कबड्डी टीमों के बीच आमना-सामना होगा। प्रतियोगिता के विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम को 50 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि शहर को एक राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी भी मिली है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर स्तर की एक और प्रतियोगिता का आयोजन भी हो सकता है। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन नवंबर के बाद होगा। जुलाई तक इनकी तिथि तय हो जाएगी।

कबड्डी कांप्लेक्स में प्रतियोगिता कराने की तैयारी

प्रतियोगिताओं का आयोजन रीजनल स्टेडियम में निर्माणाधीन प्रदेश के पहले कबड्डी कांप्लेक्स में कराए जाने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो जुलाई तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें