फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर फरार हो गया दुकानदार

Mon, 10 Jun 2019 10:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  •  गिरधरगंज में अभियान के दौरान छह दुकानदारों पर 36 हजार रुपये जुर्माना
  •  थर्मोकोल के 30 गिलास मिले, देना पड़ा 500 रुपये जुर्माना
गोरखपुर। पॉलिथीन और थर्मोकोल के खिलाफ नगर निगम का अभियान तेज होता जा रहा है। थोक व्यापारियों पर शिकंजा कसने के साथ ही टीम ने अब छोटे दुकानदारों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को गिरधरगंज में जांच के दौरान करीब 37 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर टीम ने छह दुकानदारों से करीब 36500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं एक दुकानदार के पास थर्मोकोल के 30 गिलास मिलने पर उस पर 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम गिरधरगंज पहुंची तो पॉलिथीन और थर्मोकोल का थोक व्यापार करने वाले दो दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए। इस दौरान जांच में छह दुकानदारों शशांक गुप्ता, राकेश गुप्ता, युगल किशोर, विकास, पूनम और वर्षा के पास काफी मात्रा में पॉलिथीन और थर्मोकोल मिला। इनमें से एक दुकानदार के पास करीब 15 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर उस पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं दो अन्य दुकानदारों के पास 10-10 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। तीन अन्य से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

उप नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान छह दुकानदारों के पास से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन मिलने पर जुर्माने के रूप में 36,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि अगर दूसरी बार प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्मोकोल के कप, प्लेट, ग्लास मिले तो ज्यादा जुर्माना लगाने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ दुकानदार दुकानों का शटर गिराकर फरार होने की सूचना मिली है, ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें