फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में दूसरे दिन चली लू, पारा @ 42

Mon, 10 Jun 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी व पारा दोनों कदमताल मिला रहे हैं। जून में दूसरी बार चली लू से लोग बेचैन रहे। रविवार को सूरज की तपिश के साथ तेज हवा ने झुलसा कर रख दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी एक दो दिन तक ऐसे ही गर्मी बेहाल करेगी।
विज्ञापन


रविवार को पारा चढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। जो सामान्य से करीब करीब 5.3 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को भी करीब-करीब ऐसी ही स्थिति थी। पारा 41.2 डिग्री जा पहुंचा। जून में सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा पारा होने की वजह से लू वाली स्थिति मानी जाती है। ऐसे में जून में रविवार को दूसरी बार ऐसी स्थिति बनी। 42 डिग्री पारा और करीब 18 किमी की रफ्तार से हवा चली।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को महराजगंज की ओर से हल्की बारिश हुई। लेकिन सिस्टम के कमजोर पड़ने की वजह से यह गोरखपुर तक नहीं पहुंच सका। सोमवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों के ऊपर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बावजूद तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें