फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर आइए तो पानी साथ लाइए

विज्ञापन
तेतरी बाजार का डाकघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय पर मुख्य डाकघर भवन का लोकार्पण होने के लगभग पांच माह बाद भी एक अदद सरकारी हैंडपंप की व्यवस्था नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी में प्रतिदिन आने वाले 400 से 500 ग्राहकों को पानी पीने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। इस समस्या के प्रति जनप्रतिनिधि व विभागीय अफसर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन


14 फरवरी 2019 को तत्कालीन केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की मौजूदगी में जिला मुख्यालय के अशोक मार्ग स्थित साड़ी तिराहा पर मुख्य डाकघर तेतरी बाजार का लोकार्पण हुआ, साथ ही पासपोर्ट कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। भव्य इमारत समेत बेहतर संसाधन के बीच शुरू मुख्य डाकघर में पांच माह बाद भी पूरे परिसर में एक अदद इंडिया मार्का हैंडपंप की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नया हैंडपंप लगवाने के लिए बजट न होने के कारण विभागीय अफसर भी मजबूर हैं। पोस्टमास्टर कर्मराज चौधरी का कहना है कि हैंडपंप लगवाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ ही जनप्रतिनधि से अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें