गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। जुलाई से वे स्टेडियम में निर्माणाधीन प्रदेश के पहले कबड्डी कांप्लेक्स में प्रैक्टिस कर सकेंगे। जून तक कांप्लेक्स का निर्माण पूरा कराने की अवधि स्टेडियम प्रशासन ने निर्धारित की है। कार्यदायी संस्था 80 फीसदी से अधिक काम को पूरा कर चुकी है।
प्रदेश सरकार ने कबड्डी कांप्लेक्स के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपये का बजट पिछले वर्ष ही स्वीकृत किया है। कबड्डी कांप्लेक्स नहीं होने की वजह से कबड्डी के खिलाड़ियों को परेशानी होती है। प्रैक्टिस के लिए उनकी मौसम पर निर्भरता होेती है। शहर को यह सौगात मिलने से यहां भी कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।