फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 केंद्रों पर होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Jun 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की 11 से 14 जून तक होने वाली संयुक्त स्नातक प्रवेश परीक्षा की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। 77 केंद्रों पर परीक्षा दो सत्रों में होगी। रविवार की सुबह 11 बजे दीक्षा भवन में सभी केंद्र प्रभारियों व पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो राजवंत राव ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध है। विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम, बीएससी (गणित, जीव विज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान), एमएलटी, फिजियोथैरेपी, नर्सिंग, बीए एलएलबी, बीसीए तथा बीबीए में प्रवेश के लिए परीक्षाएं होगी। प्रो. राव ने बताया कि बिना प्रवेशपत्र के कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नही हो सकेगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर दिए गए लिंक को क्लिक करके तथा अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

दृष्टिबाधित अभ्यर्थी ले सकते हैं श्रुतिलेखक

समन्वयक ने बताया कि दृष्टिबाधित विद्यार्थी श्रुतिलेखक की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। श्रुतिलेखक वही हो सकता है, जिसने 2018-19 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इस सुविधा के इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक विश्वविद्यालय के प्रशासकीय भवन स्थित प्रवेश समन्वयक के कार्यालय में श्रुति लेखक के हाईस्कूल परीक्षा के अंक पत्र तथा एक फोटो के साथ उपस्थित होकर यह अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

परास्नातक अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट उपलब्ध

परास्नातक की 21 से 24 जून तक आयोजित ऑनलाइन परीक्षा की जानकारी देने के लिए मॉक टेस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी जितनी बार चाहें, इस पर अभ्यास कर सकते हैं। ऑनलाइन टेस्ट में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आज एसएमएस के जरिए सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें