फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रक पॉलिथीन जब्त, एक लाख जुर्माना

Sat, 08 Jun 2019 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्लास्टिक कैरी बैग (पॉलिथीन) और थर्मोकोल के खिलाफ नगर निगम के नेतृत्व में संयुक्त टीम का अभियान दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। टीम ने शहर के कई थोक बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने नोंकझोंक की तो कई कार्रवाई के डर से दुकान छोड़कर फरार हो गए। टीम ने तीन मिनी ट्रक (टाटा मैजिक) प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्मोकोल जब्त किया और चार दुकानदारों से करीब एक लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


शनिवार को अवकाश के बावजूद नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने महेवा मंडी, शास्त्री चौक, इस्माइलपुर और साहबगंज मंडी में छापेमारी की। टीम के देखते ही कुछ दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। महेवा में प्रेमनाथ शर्मा, साहबगंज में राघव ट्रेडर्स और राकेश कुमार ट्रेडर्स तथा इस्माइलपुर में नवी हुसैन टेडर्स के पास काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्मोकोल मिला। नवी हुसैन को छोड़ सबसे 25-25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल एक लाख चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, अवध किशोर श्रीवास्तव के साथ नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नष्ट किया जाएगा जब्त पॉलिथीन

छापेमारी के दौरान जब्त पॉलिथीन और थर्मोकोल को नगर निगम ने गोदाम में रखवा दिया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि जब्त पॉलिथीन को निस्तारित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

छोटे दुकानों पर जमकर पॉलिथीन का इस्तेमाल

शुक्रवार को छोटे दुकानदारों पर की गई सख्ती 24 घंटे बाद बेअसर नजर आई। शहर के लगभग हर इलाके में दुकानों और ठेलों पर पॉलिथीन का अब भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें