फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी व आईआईटी रुड़की मिलकर करेंगे काम

Sun, 09 Jun 2019 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • करार से बढ़ जाएगा ज्ञान व तकनीक का दायरा
  • एमएमएमयूटी व आईआईटी रुड़की के विद्यार्थी, शिक्षक मिलकर करेंगे काम
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने अकादमिक सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के साथ समझौता किया है। शुक्रवार को आईआईटी रुड़की परिसर में एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. श्रीनिवास और आईआईटी रुड़की के निदेशक अजीत कुमार चतुर्वेदी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन


इसका सीधा फायदा दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को होगा। समझौते से शोधार्थी परस्पर सहयोग से शोध कर सकेंगे और पुस्तकालय, प्रयोगशाला, ई-सुविधा का प्रयोग करने की छूट मिलेगी। अकादमिक गतिविधियों, सम्मेलन, संगोष्ठी, तकनीकी कार्यशाला आयोजित करने में ये दोनों ही संस्थान समन्वय दिखाएंगे।

रुड़की के शिक्षक एमएमएमयूटी के शिक्षकों की कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने में सहयोग करेंगे और विशेष व्याख्यान देने भी आएंगे। यही नहीं एमएमएमयूटी के विद्यार्थी रुड़की में इंटर्नशिप कर इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं में नवीनतम बदलाव की जानकारी हासिल कर सकेंगे। दोनों ही संस्थानों के शिक्षक परास्नातक स्तर पर संयुक्त रूप से निर्देशन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें