गोरखपुर। मुख्यमंत्री की ऑनलाइन जनसुनवाई शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल आई है। पिछले तीन माह से पुलिस के अधिकारी इसके लिए प्रयास कर रहे थे।
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की शासन स्तर से निगरानी और समीक्षा की जाती है। जिस जिले में जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों को पूरी तरह से निस्तारित कर दिया जाता है, उसे पहला स्थान दिया जाता है। पिछले तीन महीने से अधिकारी शिकायतों के शत प्रतिशत निस्तारण के लिए प्रयास कर रहे थे। कुछ मामले निस्तारण के लिए बच जाते थे। पुलिस ने मई में पोर्टल के जरिए की गई लगभग सभी 800 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। मई की समीक्षा में गोरखपुर पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इससे पहले जिले की पुलिस को एक बार प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था।
फी दिनों से इसके लिए प्रयास किया जा रहा था। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि प्रदेश में हमें पहला स्थान मिला। आगे भी हम शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उसके शत प्रतिशत निस्तारण का प्रयास करेंगे।
- डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी