फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन में उठी कर्मचारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्मचारियों की पदोन्नति मामले में हो रहा भेदभाव
अधिवेशन में उठी रेल कर्मियों की समस्याएं
गोरखपुर पश्चिम कार्यालय का भी हुआ उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो।
गोरखपुर। आल इंडिया एससी, एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के लखनऊ मंडल का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक स्थित कैब-वे के पास हुआ। वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याएं उठाई और रेल प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षा अधिकारी बीआर विप्लवी ने संगठन के गोरखपुर पश्चिम कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जोनल महामंत्री चंद्रशेखर ने कर्मचारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया और कहा कि शिकायत के बाद अधिकारी सुनते नहीं हैं। एससी, एसटी कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में भेदभाव हो रहा है। कहा कि पार्सल बुक किए गए सामानों को प्लेटफॉर्म एक से नौ तक ढुलाई का रास्ता नहीं होने से कर्मचारियों को ज्यादा दिक्कतें होती है। इसी तरह बुकिंग कार्यालय में बैठने और कैश रखने का इंतजाम नहीं है। मंडल मंत्री रामप्रकाश ने मंडल स्तर पर संगठन के कामों पर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। संचालन अध्यक्ष संपत राम मीना ने किया। इस दौरान नरमू के महामंत्री केएल गुप्ता, अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, सीपीआरओ संजय यादव, बीएल जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें