फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में शूट होने वाली फिल्मों में काम को वरीयता दूंगा: रवि किशन

Fri, 07 Jun 2019 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रवि किशन
विज्ञापन
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द शुरू कराएंगे रंगमंच का प्रशिक्षण
  • भोजपुरी फिल्मों का सेंसरबोर्ड यूपी में बनाने की दिशा में करेंगे काम
  • सांसद रविकिशन ने भाजपा कार्यालय पर गिनाई प्राथमिकताएं
विज्ञापन

गोरखपुर। सदर सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्रवार को शहर में थे। भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संसदीय क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता के अलावा अन्य मुद्दों पर अपनी योजना साझा की। कहा कि भोजपुरी फिल्मों का सेंसर बोर्ड यूपी में हो इस दिशा में प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रंगमंच का प्रशिक्षण जल्द शुरू कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का ऑडिशन होगा और प्रशिक्षण निशुल्क होगा। प्रशिक्षण देने के लिए भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से प्रशिक्षक आएंगे। संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ नियमित संपर्क बना रहे इसके लिए अब उन्हीं फिल्मों में अब काम करूंगा, जिनकी शूटिंग गोरखपुर में होगी।

उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के लिए एयरपोर्ट के करीब 150 से 200 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी एक समृद्ध भाषा है यह विश्व के कई देशों में बोली जाती है। अश्लील फिल्मों व गानों की वजह से भोजपुरी की छवि खराब हो रही है। उसके खिलाफ अभियान चलाएंगे और इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए संसद में मुद्दा उठाएंगे।

जाम की समस्या से निजात दिलाऊंगा

शहर की समस्याओं के बारे में कहा कि निदान कैसे हो इसके लिए डीएम के साथ जल्द ही बैठक करेंगे जाम की समस्या बहुत गंभीर है। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में बात हुई है। जरूरत के हिसाब से ओवरब्रिज का निर्माण होगा। सपा-बसपा पर भी उन्होंने निशाना साधा कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि यह स्वार्थ का गठबंधन है। चुनाव बीतते ही ध्वस्त हो गया।

गोरखपुर में भव्य फिल्म सिटी बनवाना चाहते हैं रवि किशन

मुंबई। भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के फिल्मों में करियर बनाने के सपने देखने वाले युवाओं के लाभ के लिए हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी की तर्ज पर गोरखपुर में एक भव्य फिल्म सिटी बनवाना चाहते हैं। रविकिशन ने कहा, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाना चाहता हूं। कहा कि गोरखपुर में फिल्मसिटी बनने से जो युवा फिल्म-निर्माण या अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उन्हें लाभ होगा। रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न होंगे। कहा, ‘मैंने अपनी कई फिल्म इकाइयों और प्रोडक्शन हाउस को गोरखपुर में शूटिंग शिफ्ट करने के लिए कहा है। इस तरह से मैं संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ नियमित संपर्क में रहूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें