फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सेट और मोबाइल से चिपके रहे लोग

Thu, 06 Jun 2019 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
match fixing
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्वकप में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेले गए मुकाबले को लेकर शहरवासियों का जोश और उत्साह चरम पर था। छुट्टी के दिन सभी जरूरी काम निपटाकर लोग दोपहर से ही टीवी सेट पर चिपके नजर आए। वहीं जो घरों के बाहर थे वो मोबाइल, पान की दुकान, टीवी सेंटरों के पास सड़क पर खड़े होकर मैच का लुत्फ उठा रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को खेले मैच में टीम इंडिया का विजयी अभियान शुरू हो गया। दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा देने वाली भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रन की पारी खेली। 228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर टीम को शिखर धवन के रुप में पहला झटका लगा। कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर तक रोहित का साथ नहीं निभा पाए। लेकिन के एल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अहम 85 रन जोड़े और विजय दिलाई। गेंदबाजी में यजुवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए।

बात चाहे गेंदबाजी की हो या भारतीय बल्लेबाजी की दोनों क्षेत्र में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाई और टीम का जोश बढ़ाया। गोलघर स्थित टीवी की दुकान पर जुटे अमित और सुरेंद्र ने बताया कि भारतीय टीम की कसी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण ने मैच में पहली पारी में भारत की पकड़ को मजबूत बनाने में काफी मदद की। पेसरों और स्पिन की जोड़ी ने साउथ अफ्रीकी टीम को लंबी साझेदारी बनाने से रोका, यहीं वजह थी पूरी टीम 227 रन नौ विकेट के नुकसान पर बना सकी। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने जीत की नींव रखने में भारतीय टीम की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें