फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से थोड़ा पहले निकलें, रूट बदला हुआ मिलेगा

Wed, 05 Jun 2019 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ईद की नमाज सुबह छह बजे से 12 बजे के बीच मस्जिदों में अदा की जाएगी। इसे देखते हुए इस दौरान यातायात मार्ग बदले रहेंगे। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने सभी कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी समझाकर समय से पहुंचने का निर्देश जारी किया है। लोगों से भी उन्होेंने कहा कि घरों से थोड़ा पहले निकलें। कई स्थानों के रूट में बदलाव किया गया है। कुछ रास्तों पर वाहन ले जाने की पाबंदी भी होेगी।

इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन

  • जामा मस्जिद घंटाघर की ओर से शाहमारूफ मार्ग पर
  • अलहदादपुर से घंटाघर, रायगंज रोड होकर जाने वाले मार्ग पर
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर
  • रेती चौराहा से घंटाघर मार्ग पर
  • इलाहीबाग से बहरामपुर बंधे पर
  • टीपी नगर से नार्मल, तुर्कमानपुर, घंटाघर मार्ग पर
  • हुमांयूपुर ओवरब्रिज, अलीनगर मार्ग पर
  • गोरखनाथ ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग से गोरखनाथ की ओर

इधर से होकर गुजरेंगे वाहन

फरेंदा से गोरखपुर आने वाले वाहनों को बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर की तरफ मोड़ा जाएगा
विज्ञापन

गोरखपुर से फरेंदा जाने वाले वाहनों को छात्रसंघ चौराहा से मोहद्दीपुर, चारफाटक, जेल बाईपास से निकाला जाएगा
बरफखाना से आने वालों को वाहनों को लालडिग्गी की ओर मोड़ा जाएगा
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें