फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसैट के सवालों ने उलझाया, सामान्य ज्ञान ने दी राहत

Mon, 03 Jun 2019 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा (प्री) में 50 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में हुई परीक्षा में सीसैट के सामान्य अध्ययन वाले सवाल कठिन थे, जिन्हें हल करने में विद्यार्थियों को दिक्कत हुई। जबकि सामान्य ज्ञान एवं तर्क संगत वाले आसान सवालों ने राहत दी। परीक्षार्थियों का कहना था कि ओवरआल परीक्षा अच्छी हुई है।
विज्ञापन

शहर के 34 केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए 17730 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 8575 तथा दूसरी पाली में 7949 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली थी। सेंट एंड्रयूज कॉलेज पर परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि हिंदी माध्यम में पूछे गए सवालों को हल करने में ज्यादा दिक्कत हुई। सीसैट के सवाल कुछ कठिन थे। वहीं सामान्य ज्ञान और तर्क वाले सवाल अपेक्षाकृत आसान थे।


मुझे डर था कि रिजनिंग के सवाल कठिन न आएं। लेकिन सवाल आसान थे। हल करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। पूरा पेपर अच्छा हुआ है। पूरी उम्मीद है कि चयन हो जाएगा।

आदित्य सिंह

विज्ञापन

सामान्य अध्ययन संबंधित सवाल थोड़े कठिन लगे। जबकि रिजनिंग के सवाल पिछले साल से आसान थे। ज्यादातर सवालों के जवाब आ रहे थे। मेरा पेपर तो बहुत अच्छा हुआ है।

अभिलाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें