फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा की परीक्षा आज, 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए

Sat, 01 Jun 2019 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर । शहर के 34 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सिविल सेवा परीक्षा (प्री) होगी। संघ लोक सेवा आयोग की इस प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा के लिए जिले में 17500 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाना होगा। सुबह 9.30 से 11.30 और दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा की शुचिता के लिए पूरे समय मुस्तैद रहेंगे। एडीएम सिटी कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में दस अधिकारियों की तैनाती की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें