फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
24 कॉलेजों के रिजल्ट घोषित
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 24 डिग्री कॉलेजों के विभिन्न विषयों के रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थी रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर देख सकते हैं।

इग्नू में प्रवेश शुरू
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार सिंह ने बताया की स्नातक, परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से संबंधित सभी विषयों में प्रवेश शुरू है। इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी इग्नू केंद्र से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलबी की मौखिक परीक्षा दो जून से
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एलएलबी प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) ट्यूटोरियल मौखिक परीक्षा की तिथि में बदलाव हुआ है। एक से तीन जून की बजाए अब परीक्षाएं दो से चार जून तक सुबह 10 बजे से एक बजे तक होगी। यह जानकारी संयोजक प्रो. चंद्रशेखर ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें